Breaking News in Primes

आठनेर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी पर बदसलूकी का लगाया आरोप, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत

0 149

आठनेर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी पर बदसलूकी का लगाया आरोप, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत

आठनेर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के मध्यप्रदेश स्टेट पब्लिक वेलफेयर डायरेक्टर रूपेश्वर साहू ने आठनेर थाने के एससीएम प्रभारी बलराम सरेयाम पर गाली-गलौच और अभद्रता का आरोप लगाते हुए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई है। साहू ने बताया कि दुर्घटना के बाद चोटिल होने के बावजूद पुलिसकर्मी ने उनकी मदद करने की बजाय उनके साथ बेहद गलत व्यवहार किया और गालियां दीं।

रूपेश्वर साहू ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब वह थाने के पास स्थित एक बायपास मार्ग से फोटोकॉपी कराने के लिए जा रहे थे। रात के अंधेरे में उनकी गाड़ी अचानक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान, प्रधान आरक्षक बलराम सरेयाम मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए भी न तो उन्होंने कोई मदद की और उल्टा गाली-गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार किया।

रूपेश्वर साहू ने घटना को लेकर कहा, जब पुलिसकर्मी एक मानवाधिकार पदाधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकते हैं, तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। यह बहुत ही गंभीर और सोचने वाली बात है।

पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग:

रूपेश्वर साहू ने आगे कहा, मैं इस मामले को गंभीरता से उठाऊंगा और जल्द ही एसपी से मिलकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराऊंगा। मैं मांग करूंगा कि पुलिसकर्मी बलराम सरेयाम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई और इस तरह के अपमानजनक व्यवहार का शिकार न हो। परिषद ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और कहा है कि यह घटना केवल रूपेश्वर साहू के साथ हुई अभद्रता नहीं, बल्कि मानवाधिकार के सिद्धांतों का उल्लंघन है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!