Breaking News in Primes

किरंदुल तेलुगु कल्चरल एसोसिएशन ने किया नव वर्ष उगादी उत्सव का भव्य आयोजन

0 446

किरंदुल तेलुगु कल्चरल एसोसिएशन ने किया नव वर्ष उगादी उत्सव का भव्य आयोजन

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

किरंदुल : लौह नगरी किरंदुल में तेलुगु कल्चरल एसोसिएशन द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में उगादी उत्सव नगर के फुटबॉल ग्राउंड में स्थित मंगल भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में नगर के तेलुगू समाज के सभी सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित होकर भरपूर आनंद उठाया। नव वर्ष के इस मिलन समारोह में तेलुगु समाज द्वारा नगर के सभी अन्य समाजों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। साथ ही एनएमडीसी परियोजना के महाप्रबंधक उत्पादन आर राजा कुमार, महाप्रबंधक विद्युत एन सुब्रमण्यम, महाप्रबंधक खनन एसके कोचर, सेल्वाकुमार महाप्रबंधक मटेरियल, राजकुमार, हरि गोपाल विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में उपस्थित थे। इस मिलन समारोह में समाज के लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। तेलुगु समाज के अध्यक्ष गणपत नायडू एवं सचिव सम्मुख राव ने कहा कि बैलाडीला में एनएमडीसी परियोजना की स्थापना के समय से ही नगर में तेलुगु समाज के लोगों द्वारा गठित की गई तेलुगु कल्चरल एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष नव वर्ष के उपलक्ष्य में उगादी का यह महोत्सव मनाया जाता है। जिसमे नगर के अन्य सभी समाजों के लोग, अधिकारीगण एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से आमंत्रित रहते हैं। समाज में सभी लोगों के बीच भाईचारा एवं मधुर संबंध बना रहे इस उद्देश्य से हम प्रतिवर्ष नव वर्ष मिलन समारोह उगादी के रूप में मनाते आ रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन डोरा, एस वी राव, एम मोहन राव, प्रसाद, किरण, हेमा राव, जी राजेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा संपूर्ण कार्यक्रम में सफलतापूर्वक मंच संचालन नरसिम्हा रेड्डी के द्वारा किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!