Breaking News in Primes

ग्राम पंचायत खमरौध के ग्रामीणों ने मतदान करने लिया शपथ

0 265

हेडलाइन

 

ग्राम पंचायत खमरौध के ग्रामीणों ने मतदान करने लिया शपथ

 

प्राइम संदेश एमसीबी छत्तीसगढ़ अजीमुदिन अंसारी

 

*मनेंद्रगढ़/08 अप्रैल 2024/* कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिले के समस्त जनपदों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी के परिपालन में जिले के दूरस्थ क्षेत्र के जनपद पंचायत भरतपुर के ग्राम पंचायत खमरौध में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण महिलाओं ने स्वीप के अन्तर्गत रंगोली बनाकर चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। सभी उपस्थित लोगों को मतदान करने हेतु शपथ दिलाया गया। इसके पश्चात् ग्राम पंचायत खमरौध से रैली का आयोजन किया गया। रैली बिहान योजना के संकुल कोटाडोल से फुलकुमारी, गीता, रामकली, सुधा, करूणा तथा ग्राम संगठन की महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुये।

*समाचार क्रमांक/132/लोकेश/फोटो/01 से 03*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!