Breaking News in Primes

1 जुलाई को प्रदेशभर में डिप्लोमा इंजीनियर्स सौंपेंगे ज्ञापन

पीएससी शर्त हटे, वेतन विसंगति हो दूर

0 2

1 जुलाई को प्रदेशभर में डिप्लोमा इंजीनियर्स सौंपेंगे ज्ञापन

 

भोपाल। मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन एवं नियमित-सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के आह्वान पर 1 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसकी जानकारी प्रांताध्यक्ष इंजी. जे.पी. पटेल एवं इंजीनियर्स जर्नल के संपादक इंजी. वी.पी. सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से दी।

 

मुख्य मांगें: पीएससी शर्त हटे, वेतन विसंगति हो दूर

 

एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रारंभिक ग्रेड पे 3600 में पीएससी की शर्त समाप्त करना तथा 35 वर्ष की सेवा पूरी करने पर मिलने वाले चतुर्थ समयमान वेतनमान में मौजूद वेतन विसंगति दूर कर अन्य कर्मचारियों की तरह लाभ प्रदान करने के आदेश जारी करना शामिल है।

 

बड़ी संख्या में अभियंता रहेंगे शामिल

 

ज्ञापन कार्यक्रम में इंजी. जी.पी.एस. चौहान, इंजी. डी.आर. जैन, इंजी. जे.एस. तोमर, इंजी. उदय भार्गव, इंजी. जे.एल. अहिरवार, इंजी. एस.सी. अहिरवार, इंजी. डी.पी. अहिरवार, इंजी. जी.पी. राय, इंजी. ए.पी. सिंह, इंजी. आर.के. श्रीवास, इंजी. सी.के. गुप्ता, इंजी. एस.एस. मेहर, इंजी. विनीता उइके, इंजी. आर.सी. गुप्ता, इंजी. जी.पी. पाठक, इंजी. अरविंद गोयल, इंजी. एस.पी. सिंघल, इंजी. अंकुर गोस्वामी, इंजी. पीयूष पांडेय, इंजी. एच.सी. त्रिपाठी, इंजी. अनिल त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अभियंता उपस्थित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!