Breaking News in Primes

एमपी में मानसून का प्रचंड वार, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

3 जुलाई को धार-बड़वानी और 4 जुलाई को खरगोन में रेड अलर्ट, प्रशासन व लोगों को सतर्क रहने की सलाह 3 जुलाई को धार-बड़वानी और 4 जुलाई को खरगोन में रेड अलर्ट, प्रशासन व लोगों को सतर्क रहने की सलाह

0 142

एमपी में मानसून का प्रचंड वार, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

 

3 जुलाई को धार-बड़वानी और 4 जुलाई को खरगोन में रेड अलर्ट, प्रशासन व लोगों को सतर्क रहने की सलाह

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह मानसूनी सिस्टम 5 जुलाई तक प्रभावी रहेगा, जिससे कई क्षेत्रों में तेज बारिश, जलभराव और नदी-नालों के उफान की आशंका है।

 

मौसम विभाग ने 3 जुलाई को धार और बड़वानी, जबकि 4 जुलाई को खरगोन जिले के लिए अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

 

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

 

हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सीहोर और आगर-मालवा।

 

येलो अलर्ट वाले जिले:

 

रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर और कटनी।

 

मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!