दतिया भाजपा में बगावत! जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह ने सामूहिक इस्तीफे का किया ऐलान
24 घंटे में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिला तो प्राथमिक सदस्यता छोड़ेंगे, विरोध की चेतावनी
दतिया भाजपा में बगावत! जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह ने सामूहिक इस्तीफे का किया ऐलान
24 घंटे में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिला तो प्राथमिक सदस्यता छोड़ेंगे, विरोध की चेतावनी
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा के भीतर उपचुनाव को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर सिंह कुशवाह ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को संबोधित पत्र जारी कर अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी चयन का निर्णय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हुए एकतरफा लिया गया है।
पत्र में दावा किया गया है कि उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद और 291 बूथों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्य भी अपने दायित्वों से इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 24 घंटे के भीतर डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भाजपा प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया तो सभी प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देकर चुनाव में खुलकर विरोध करेंगे।
हालांकि, इस पत्र की प्रामाणिकता और इस्तीफों को लेकर भाजपा संगठन की ओर से आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।
