Breaking News in Primes

32 वर्षों में पटवा परिवार ने भोजपुर को छला विकास के नाम 

0 118

32 वर्षों में पटवा परिवार ने भोजपुर को छला विकास के नाम

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

पर भ्रमित किया: पटेल

-मंडीदीप को क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी बनाएंगे

-इंडस्ट्रियल एरिया का डेवलपमेंट प्राथमिकता

-पॉलिटेक्निक, आईटीआई खोलेंगे ताकि युवा आत्मनिर्भर बने।

-17 नवंबर को हाथ के पंजे पर बटन दबाकर वोट देने की अपील की।

भोपाल। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने बुधवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने के पूर्व कहा कि पिछले 32 वर्षों में पटवा परिवार ने भोजपुर को भावनात्मक रूप से छला है। विकास के नाम पर उपेक्षा की है। मंडीदीप को क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प दोहराया। पटेल ने उपस्थितजनों से 17 नवंबर को हाथ के पंजे पर बटन दबाकर वोट देने की अपील की। सभा में कांग्रेस नेता उमेश पाल, दीपेश मीणा, नरेंद्र चौकसे, अब्दुल भाई समेत भोजपुर के सभी कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

पटेल मंडीदीप में कांग्रेस की बड़ी रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में श्रमिकों के साथ ही स्थानीय नेता, महिलाएं, किसान, नौजवान, पिछड़े, दलित और आदिवासी भाई बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभा में शामिल होने के लिए विभिन्न हिस्सों से कई श्रमिक, युवा, किसान, महिलाएं, आदिवासी वर्ग के लोग रैली की शक्ल में हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर पहुंचे।

 

पटेल ने कहा कि स्वर्गीय सुंदर लाल पटवा ने केंद्र में कैबिनेट मंत्री के रूप में विभिन्न मंत्रालयों को संभाला लेकिन भोजपुरकको उसका कोई लाभ नहीं मिला। इसी तरह सुरेंद्र पटवा भाजपा सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री रहे लेकिन भोजपुर शिवमंदिर, भीमबैठिका पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से विकसित नहीं हो सका। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा को तो नैतिक रूप से चुनाव लड़ने का हक नहीं है क्योंकि वे दागी है। उनके भोपाल-इंदौर के शो रूम में सीबीआई ने छापे मारे। दफ्तर को सील किया था। उन्होंने लोगों से करोड़ों रुपए लेकर वापस नहीं किए। चैक बाउंस के सैकड़ों मुकदम उनके खिलाफ चल रहे हैं। सुरेंद्र पटवा ने मंडीदीप औद्योगिक नगरी के विकास और इसकी प्रगति में कभी रुचि नहीं ली। न ही स्थानीय युवकों को फैक्टरियों में रोजगार ​दिलाने के बारे में सोचा।

 

पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में विकास के नाम पर मंडीदीप समेत भोजपुर को छला गया है। भोपाल से चंद फासले पर स्थित मंडीदीप को व्यवस्थित और नियोजित शहर के रूप में विकसित होना चाहिए था लेकिन ये बदहाल है। यहां सड़क में गड्ढ़े हैं या गड्ढ़े में सड़क, इसका पता ही नहीं चलता। मंडीदीप की बदहाल सड़कें औद्योगिकीकरण के लिए सबसे बड़ी परेशानी हैं। खराब सड़कों ने विकास, निवेश और रोजगार की तमाम संभावनाओं पर ग्रहण लगा रखा हैं।

 

पटेल ने कहा कि पॉलिटेक्निक, आईटीआई जैसे संस्थानों को लाने के बार में पटवा ने विधायक के रूप में कुछ नहीं किया। अपात्रों को विधायक निधि बांटी लेकिन विकास कार्यों पर खर्च नहीं की। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी समस्याओं की लंबी शिकायतें उन्हें जनसंपर्क के दौरान मिली है। इनका निराकरण करेंगे। श्री पटेल ने कहा कि मंडीदीप समेत भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ चुकी है। डाॅक्टरों के अभाव में क्षेत्र के मरीजों को अन्य जगहों रेफर किया जाता है। यह कितना दुखद और पीड़ादायक है। वे वादा करते हैं कि ऐसी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करेंगे। सभा के पूर्व नारी शक्ति ने पटेल की आरती उतारकर विजयश्री का आशीर्वाद भी दिया। यहां कई और रहवासी ढोल ढमाकों के साथ पहुंचे थे। इस गौरान पुष्पवर्षा भी की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!