Breaking News in Primes

सिजुआ जोगता दस नंबर मोड़ सिजुआ स्टेडियम के बगल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी का प्रोग्राम

0 137

*कतरास धनबाद
सिजुआ जोगता दस नंबर मोड़ सिजुआ स्टेडियम के बगल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी का प्रोग्राम

कतरास। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सिजुआ कतरास क्लब में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में सैंकङों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लोयाबाद मंडल के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया और संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जलाल अंसारी ने किया.विधायक प्रतिनिधि शरद महतो और शहरी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
भगवान बिरसा मुंडा के जयंती अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
चंद्रशेखर सिंह और शरद महतो ने भाजपा में शामिल होने वाले लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
मौके पर बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शरद महतो ने कहा कि आज भाजपा पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। लोयाबाद मंडल में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भाजपा से जुड़े । यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों पर भरोसा के कारण है। जिसमे सबका साथ सबका प्रयास सबका विकास की अवधारणा को मूर्त किया है। उन्होंने कहा कि जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी है आए दिन झारखंड में अपराध बढ़ गई है.आज यहां कोयला लोहा बालू की लूट हो रहा हैं. आए दिन गोलियां चल रहा है अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रहा है.आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सभी को एकजुट एक मत होकर भारतीय जनता पार्टी को सहयोग करें.
भाजपा के शहरी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व में झारखंड में रघुवर दास की सरकार में कार्य को देखा और जनता इनपर जनता का भरोसा बढ़ा है। वर्तमान में झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में जनता का भरोसा खत्म हो गया है। झारखंड में अपराध बढ़ा, अपराधी का मनोबल बढ़ा , भ्रष्टाचार चरम पर है, रोजगार मांगने वालों पर लाठी बरसाई जा रही है। झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची हुई है। वर्तमान में जनता भाजपा पर भरोसा जता रही है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सभी तबका का विकास हुआ है और यही वजह है कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का भरोसा मोदी सरकार पर बढ़ा और लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!