Breaking News in Primes

बेगमगंज में भाजपा लगा करार झटका।

0 267

बेगमगंज में भाजपा लगा करार झटका।

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

डेढ़ हजार भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल के समक्ष कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल, भाजपा मची भगदड़

 

रायसेन।मध्य प्रदेश सहित रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं साँची, सिलवानी बरेली और भोजपुर में भी भाजपाइयों का कमलदल छोड़ पंजा दल में शामिल होने का सिलसिला जारी है। सिलवानी सीट के भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह राजपूत के रिश्तेदार ब्रजेन्द्र सिंह उर्फ बड़ेडा के नेतृत्व में लगभग डेढ़ हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति से खफा होकर कांग्रेस का हाथ थामा।कांग्रेस की सदस्यता कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल, कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह तोमर, बेगमगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एडवोकेट, रब्बू पटेल ,बबलु यादव भगवान सिंह पटेल प्रकाश पटेल की मौजूदगी में फूलमालाओं से स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

इस अवसर पर स्वागत समारोह को कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन के दौरान वास्तव में लोग भाजपा सरकार के कुशासन से ऊब कर कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं।इसी का नतीजा है कि हाल ही में डेढ़ हजार भाजपाईयों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।महामंत्री राजेन्द्र तोमर ने बताया कि भाजपा सरकार के 18 साल के कुशासन में भूख भय और भ्र्ष्टाचार का माहौल बना हुआ है।मंत्री के इशारे पर कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है।सत्ता के बदलाव के लिए लोग कांग्रेस की सरकार बनाने बेताब हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!