Breaking News in Primes

सांची विधानसभा के खरबई में एसएसटी टीम ने जप्त की 223410 रू की नगदी

0 109

सांची विधानसभा के खरबई में एसएसटी टीम ने जप्त की 223410 रू की नगदी

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला रायसेन*

 

 

रायसेन, 31 अक्टूबर 2023

रायसेन जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खरबई में बनाए गए एसएसटी चेक प्वाइंट पर 31 अक्टूबर दिन मंगलवार को एसएसटी द्वारा वाहनों की जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP 04 YK 8164 के चालक कपिल मंगल से एक लाख 65 हजार रू नगद जप्त की गई। इसी प्रकार एक अन्य वाहन MP 04 BC 9080 की जांच के दौरान वाहन चालक श्‍याम कंजानी से 58 हजार 410 रू नगद जप्त किए गए। उक्त वाहनों के चालकों द्वारा नगदी के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने और संतोषजनक जबाव नहीं देने पर जप्तीनामा, सुपर्दगीनामा मौके पर बनाया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषणा के साथ ही रायसेन सहित सम्पूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। रायसेन जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे द्वारा एसएसटी तथा एफएसटी टीम गठित की गई हैं। सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 20 टीमें तथा एफएसटी की 21 टीमें निर्वाचन आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सतत् कार्य कर रही हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!