Breaking News in Primes

ताप्ती महालोक, मुलताई जिला,सिंचाई के लिए बांध कि शिवराज सिंह चौहान ने कि बात तो जनता ने कहा घोषणावीर

0 290

ताप्ती महालोक, मुलताई जिला,सिंचाई के लिए बांध कि शिवराज सिंह चौहान ने कि बात तो जनता ने कहा घोषणावीर

 

बैतूल जिला ब्यूरो रेशमा खान

 

मुलताई माननीय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुलताई मे सभा को संबोधित किया। अपने भाषण मे कहा कि मां ताप्ती हमारी जीवन रेखा है। मां ताप्ती के दर्शन मात्र से ही मोक्ष मिलता है। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में जैसा महाकाल लोक बना है। उसी तर्ज पर मुलताई में ताप्ती महालोक बनाया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगर के हाई स्कूल ग्राउंड में बुधवार दोपहर में आयोजित आमसभा में की। भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर देशमुख के समर्थन में आयोजित आमसभा में श्री चौहान ने कहा मुलताई को जिला बनाने के लिए आम सहमति बनाई जाएगी और मुलताई को जिला बनाने के लिए कदम बढ़ाए जाएंगे। दुसरी ओर इन घोषणाओ पर जनता ने मामा को घोषणावीर कहा। आमजनता ने कहा कि इसके पूर्व भी श्री चौहान मुलताई आकर मुलतापी को जिला बनाने कि घोषणा कर चुके है,लेकिन जिले कि सौगात अब तक मुलताई को नही मिली। ने अपने उद्बोधन में भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर देशमुख द्वारा क्षेत्र में सिंचाई के लिए बांध निर्माण की मांग पर कहा कि क्षेत्र के हर किसान भाई को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिले। इसलिए विधानसभा क्षेत्र में जितने भी प्रस्तावित बांध है। सभी का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं आएगी। श्री चौहान ने कहा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मेरे द्वारा किए जा रहे कन्या भोज को नौटंकी बताते हैं। क्या बहनों का सम्मान करना नौटंकी है ।मैंने मध्य प्रदेश में बेटियां बोझ नहीं बल्कि वरदान बनाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई है। नगरी निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण देकर उनकी भागीदारी बढ़ाई। महिलाओं के नाम से संपत्ति खरीदने पर लगने वाले स्टांप शुल्क में छूट दी। जिसके चलते आज महिलाएं संपत्ति की मालिक बन रही है। लाडली बहना योजना से बहने अब मजबूर नहीं मजबूत बन गई है। 21 साल से अधिक आयु की बेटियों को भी लाडली बहन योजना में शामिल किया जा रहा है और मैं योजना में समय-समय पर राशि बढ़ाते हुए तीन हजार रूपए तक पहुंचा दूंगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा मैं सरकार नहीं परिवार चलता हूं। योजनाओं से कांग्रेस वाले परेशान हैं। यदि कांग्रेस वापस आ गई तो लाडली रहेगी ना बहना रहेंगी। यदि देश को बचा सकते हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है। श्री चौहान ने उपस्थित जन समुदाय से भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर देशमुख के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम में सांसद डी डी उइके, भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर देशमुख ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बैतूल भाजपा उम्मीदवार हेमंत खंडेलवाल,आमला उम्मीदवार डॉ योगेश पंडाग्रे और अन्य विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!