Breaking News in Primes

MP चुनाव : मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने खुबसूरत टीवी एक्टर इस सीट से बनाया उम्मीदवार 

0 4,542
  • MP चुनाव : मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने खुबसूरत टीवी एक्टर इस सीट से बनाया उम्मीदवार
  • टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडेय चर्चित महिला प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार शुरू किया
  • MP Election: चाहत पांडे कौन हैं? जिन्हें बीजेपी के दिग्गज नेता के गढ़ से आम आदमी पार्टी ने दिया टिकट

दमोह । आम आदमी पार्टी ने दमोह विधानसभा सीट से चाहत मणि पांडे को उम्मीदवार बनाया है। चाहत पांडे अभिनेत्री हैं। वह कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। दमोह विधानसभा से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई टीवी कलाकार चाहत पांडे ने कहा, मैं टीवी की लाइफ नहीं, विकास के मुद्दे की बात करने लोगों के बीच आई हूं। दमोह के चंडी चौपरा गांव में जन्मीं टीवी कलाकार चाहत पांडे को आम आदमी पार्टी ने दमोह विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। अब चाहत पांडे ने सियासी पारी शुरू की है। आप की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी ने उन्हें दमोह विधानसभा सीट से टिकट दिया है। दमोह विधानसभा सीट एक समय में बीजेपी का गढ़ रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई।

कांग्रेस से मनोज मालवे कि टिकट फाईनल होते हि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार

टीवी एक्ट्रेस हैं चाहत पांडेय

चाहत पांडे मूल रूप से दमोह की रहने वाली हैं। वह शुरुआत से ही टीवी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद इंदौर से एक्टिंग की शुरुआत की थी। एक्टिंग कोर्स करने के बाद मुंबई चली गईं। वहां, उन्हें 2016 में टीवी सीरियल पवित्र बंधन में काम करने का मौका मिला। इसके बाद चाहत पांडेने कई सीरियल्स में काम किया है। टीवी की वह पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

युवक के खाते में अचानक आए सौ करोड़ रुपए

 

जून 2023 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली

टीवी करियर परवान पर चढ़ने के बाद चाहत पार्टी ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत की है। उन्होंने 29 जून 2023 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद दमोह विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गईं। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह चुनाव लड़ सकती हैं। अक्टूबर को आम आदमी पार्टी ने जो सूची जारी की है, उसमें चाहत पांडे को उम्मीदवार बना दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!