Breaking News in Primes

बलियापुर में अवैध नकली शराब मिनी फैक्ट्री का हुवा खुलासा जब उत्पाद विभाग ने मारा छापा

0 172

बलियापुर थाना क्षेत्र के गुलूडीह बस्ती में चल रहे अबैध नकली शराब के मिनी फैक्ट्री पर उत्पाद विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। उप्तात विभाग को गुप्त सुचना मिली थी जिसके बाद देर रात छापेमारी कर लाखो रुपये के नकली शराब को एक विरान मकान से जप्त किया गया है।

Video: भोपाल में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के फटे कपड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर बलियापुर थाना क्षेत्र के गुलूडीह बस्ती में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब जप्त किया गया है। जिसे अबैध कारोबारियों द्वारा बिहार राज्य के विभिन्न जिले के क्षेत्रों में भेजने की तैयारी थी ,हालांकी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ,मिनी फैक्ट्री संचालन में किसकी संलिप्तता है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Big News *चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान*

भारी मात्रा में मैक डॉवेल नंबर वन के ढक्कन भी बरामद हुए है इससे यह साबित होता है कि अवैध शराब दुकानों में खपाया जाता है हालांकि उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी दुकानों की जांच की जा रही है ताकि दुर्गा पूजा में लोगों को नकली शराब न मिल सके। बताते चलें की स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के होटल, अवैध बार में शराब परोसा जा रहा हैं जिस पर पुलिस लगाम लगाने में असफल दिख रही हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!