Breaking News in Primes

Video: भोपाल में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के फटे कपड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

0 6,155

भोपाल में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के सामने हो रहा था प्रदर्शन

 

आमला के बैतूल से मुख्यमंत्री निवास के लिए निकली थी निशा बांगरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

भोपाल । भोपाल में बोर्ड ऑफिस चोराहे पर अपने इस्तीफे की मांग को लेकर बैतूल के आमला से न्याय यात्रा निकाल कर पहुंची निशा बांगरे आज प्रदर्शन कर रही थी इसी बीच कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मैडम का साथ दिया इसके साथ ही पांच राज्यों के चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार सहित लग गई । और डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही प्रदर्शन और गिरफ्तारी के दौरान निशा बांगरे के कपड़े फट गए जिसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया । आपको बता दे की निशा के इस्तीफ़े स्वीकार किये जाने की माँग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के लिए आ रही है थी तभी उनके कपड़े भी फटे गए जहा निशा को समर्थन देने के लिए कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बोर्ड ऑफिस चौराहे बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति पर पहुंचे थे ।

 

 

क्या कहा निशा ने

निशा बांगरे आप सभी को यह बताना चाहती हूं कि 25 जून 2023 को आमला बैतूल में मेरे गृहप्रवेश के शुभ अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का कार्यक्रम था किन्तु प्रशासन द्वारा मुझे मेरे घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में किसी भी स्वरूप में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। इस मानसिक आघात के कारण मैंने अपने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ने का फैसला किया और डिप्टी कलेक्टर पद से त्याग पत्र दे दिया और यह तय किया कि आगे राजनीति के माध्यम से अपने धर्म, समाज और वर्ग की लड़ाई लड़ूंगी किंतु 3 महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी मेरा त्याग पत्र शासन द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। मैंने न्याय प्राप्ति के लिए 28 सितम्बर को आमला बैतूल से न्याय पदयात्रा प्रारम्भ की जो (335 Km.) लगातार चलकर दिनांक 09/10/2023 को मुख्यमंत्री निवास पहुंची ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!