News By-नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी के चमरूपुर वार्ड नंबर 11 स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में दीपावली के अवसर पर मानव एकता सेवा संगठन की ओर से दीपदान उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ अंधविश्वास, छुआछूत,और भेदभाव मिटाने का संकल्प लिया गया। बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। वहीं गरीब, विधवा और असहाय महिलाओं को साड़ी तथा बुजुर्गों को अंगवस्त्र और महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामाजिक गीतों पर नृत्य, नाटक और भाषण प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट रहने, बच्चों को शिक्षित करने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की अपील की। इस मौके पर सतीश कुमार, नितिन कुमार, अश्वनी कुमार, अरविंद कुमार, श्रीराम, सुरेंद्र और सज्जन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
