Breaking News in Primes

Big News *चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान*

0 2,251

Big News *चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान*

 

राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी

मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग होगी

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी

छत्तीसगढ़ में दो चरण में मतदान होंगे 7 और 17 नवंबर को

पांच राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे

_मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ , राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना_

 

*ब्रेकिंग समाचार मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान आज 9 अक्टूबर सोमवार को मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम अभी अभी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया है मध्य प्रदेश में आचार संहिता लागू , मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा आगामी 72 घंटों में जिला प्रशासन हटा देगा प्रचार सामग्री, उल्लंघन हो तो एप पर कर पाएंगे शिकायत*

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही 24, 48 और 72 घंटों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर जिला प्रशासन एवं जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि आदर्श आचार संहिता की पालना हर स्तर पर सुनिश्चित की जा सके। वहीं आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर भी चुनाव आयोग की ओर से एप जारी की गई है। जहां सिटिजन ऐसी किसी भी शिकायत को दर्ज करा जिसमें उन्हें आचार संहिता का उल्लंघन होता दिखे।

 

*जानिए क्या होगा बदलाव*

 

*24 घंटों में:* जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारी और विभागीय अधिकारी आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 24 घंटे के भीतर सभी विभागीय कार्यालयों व वेबसाइट पर प्रदर्शित जनप्रतिनिधियों के फोटो, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाएंगे। इसकी जानकारी से भी जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराएंगे।

 

*48 घंटों में:* जिले में 48 घंटों के भीतर सभी सार्वजनिक स्थलों जैसे- बस स्टैण्ड, चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, सड़कों के किनारे लगे राजनीतिक होर्डिग्स, बैनर हटवाकर सूचना डीएम को भेजेंगे।

 

*72 घंटों में:* इसके बाद 72 घंटों के अंदर-अंदर निजी भवनों पर लगे पोस्टर-बैनर हटवाने का काम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे जिले में किया जाएगा। इन सबके वितरण पर होगी रोक चुनाव घोषणा के साथ ही जनप्रतिनिधियों की फोटो लगे पैकेट वितरण नहीं किया जा सकेगा। साथ ही आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी नया विकास कार्य शुरू नहीं किए जाने की हिदायत दी गई है। जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम प्रशासन की गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही दे दिए हैं।

 

*उल्लंघन की यहां करें शिकायत*

 

निर्वाचन आयोग की ओर से लांच किए गए सी-विजिल एप के जरिए आप आचार संहिता उल्लंघन की लाइव जानकारी वीडियो के जरिए दे सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाए रखने और आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए यह एप जारी किया गया है। कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन की लाइव शिकायत एप पर कर सकेगा। निर्वाचन से जुड़ी टीम को 100 मिनट के अंदर-अंदर उस शिकायत पर एक्शन लेना अनिवार्य है।

Breaking

 

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कर रहे संबोधित।

 

राजस्थान में 23 नवंबर, एमपी में 17 नवंबर , छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान, मतगणना की तारीख 3 दिसंबर।

 

मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान: राजीव कुमार, CEC।

 

छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान: राजीव कुमार, CEC।

 

राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान, एमपी में 17 नवंबर को मतदान: राजीव कुमार, CEC।

 

सभी राजनीतिक दलों का सुझाव लिया गया- राजीव कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त।

 

5 राज्यों के 679 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव: राजीव कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त।

 

5 राज्यों के 16.14 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट- राजीव कुमार, CEC।

 

5 राज्यों में 60.2 लाख फर्स्ट टाइम वोटर: राजीव कुमार, CEC।

 

आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को अपने केस की जानकारी देनी पड़ेगी: राजीव कुमार, CEC।

 

31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी पड़ेगी: राजीव कुमार, CEC।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!