Breaking News in Primes

ग्राम उटावद में भैंस चोरी मामला: बसपा ने की निष्पक्ष जांच व निर्दोष टेम्पो चालक को न्याय दिलाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन 

0 9

ग्राम उटावद में भैंस चोरी मामला: बसपा ने की निष्पक्ष जांच व निर्दोष टेम्पो चालक को न्याय दिलाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

 

 

खरगोन जिले से अय्युब खान

 

​ खरगोन/कसरावद, ग्राम उटावद में हाल ही में हुए भैंस चोरी प्रकरण में टेम्पो मालिक रोहित (निवासी चिचलाय) के खिलाफ दर्ज प्रकरण को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रतिनिधिमंडल ने कसरावद थाना प्रभारी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। बसपा पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि रोहित केवल भाड़े पर टेम्पो लेकर गया था।

मुख्य संदिग्ध मौके से भाग निकला, जबकि रोहित ने स्वयं डायल-112 को सूचना दिलवाई थी। मौके पर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करने वालों पर एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत कार्रवाई करने तथा वास्तविक आरोपी को मोबाइल लोकेशन व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार करने की मांग की गई।ज्ञापन सौंपते समय बसपा लोकसभा प्रभारी दिलीप प्रसाद, गजानंद शावनेर, जिलाध्यक्ष रमेश अंजना, जिला उपाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र कंचोले, विधानसभा प्रभारी बाबूलाल एवं रामेश्वर वर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!