Breaking News in Primes

बोट बचाओ देश बचाओ अभियान में चरणदास महंत के साथ एकजुट हुए कांग्रेसी

0 0

लोकेशन
कोरिया एमसीबी छत्तीसगढ़
स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी
हेडलाईन
बोट बचाओ देश बचाओ
अभियान में चरणदास महंत के साथ एकजुट हुए कांग्रेसी
एंकर

कोरिया/आज 14 नवंबर 2026 को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत भांडी मंडल एवं बंजारी ढांड में मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में AICC पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक,छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत,सूरज महंत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


जन चौपाल को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, एवं वोट चोरी और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों को विस्तार से अवगत कराया। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया, मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं हटाने में पारदर्शिता,दोहरे पंजीकरण तथा निर्वाचन आयोग की जवाबदेही जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची में हुए बदलावों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक किया जाए,संदिग्ध विसंगतियों की स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच हो तथा प्रभावित मतदाताओं को नाम जुड़वाने और त्रुटियों में सुधार का पर्याप्त अवसर मिले। नेताओं ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट लोकतंत्र की ताकत है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

इस दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार को भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर घेरा गया। कांग्रेसी नेताओं ने बिजली की बढ़ती दरों, महंगी LPG गैस तथा राशन कार्ड में कटौती से आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महंगाई का सीधा असर गरीब, मध्यमवर्गीय और जरूरतमंद परिवारों पर पड़ रहा है। इन समस्याओं से राहत दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।मताधिकार के प्रति जागरूक रहने,मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अवगत कराया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी अशोक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया l और कार्यक्रम को सफल बनाने में नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ शासन डॉक्टर चरण दास महंत ने अशोक जायसवाल को धन्यवाद दिए l
देबासिस पटनायक AICC पर्यवेक्षक वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान डॉ.चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा,ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद लोकसभा,जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव,पूर्व विधायक गुलाब कमरो,पूर्व विधायक डॉ विनय जयसवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,यवत सिंह,संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,महामंत्री बृजवासी तिवारी,भूपेंद्र यादव,अजय सिंह,दीपक गुप्ता,हेमसागर यादव,मुख्तार अहमद ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े आशीष यादव लल्ला अजीत लकड़ा,अजय सिंह,रामकृष्ण साहू राजू भगत,विजय सिंह भूपेंद्र यादव,सौरभ गुप्ता,संगीता राजवाड़े वसीम खान के साथ बहुत सारे कांग्रेस के गण उपस्थित रहे प्राईम टीवी न्यूज़ के लिए स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी की रिपोर्टों

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!