जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत पोड़ी के नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर सवाल।बिना बेश डाले मात्र 40 एमएम की गिट्टी से बनाई जा रही नाली। जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध
जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत पोड़ी के नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर सवाल।बिना बेश डाले मात्र 40 एमएम की गिट्टी से बनाई जा रही नाली। जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध!
सीधी/मझौली
जिले के जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र अंतर्गत अधिकांश ग्राम पंचायतो में विगत एक वर्ष से ठेकेदारी प्रथा से घटिया निर्माण कार्य कराए जाने का मामला लगातार प्रकाश में आ रहा है। लगभग 75 प्रतिशत ग्राम विकास के निर्माण कार्य पंचायती ठेकेदार,जन प्रतिनिधि व उनके परिवार जनों के द्वारा कराए जाने का दावा किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी -कर्मचारी पर घर एवं ऑफिसो में बैठे भारी भरकम कमीशन वसूलने का आरोप हैं! लोगों का आरोप है कि कमीशन के दम पर पंचायती ठेकेदार व जनप्रतिनिधि घटिया निर्माण कार्य करा माला माल हो रहे हैं।

इस तरह का ताजा मामला जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत पोंडी में यादव मोहल्ला दहजरी टोला के नाली निर्माण का सामने आया है।जिस कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के शिकायत पर निर्माणाधीन नानी का जायजा लिया गया। जहां बिना बेस डाले मात्र 40 एमएम गिट्टी डालकर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। वही 8 एवं 10 एम एम के छड़ एक फिट से अधिक दूरी पर बधे प्रतीत हुए। मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं रहे। कार्य कर रहे मजदूरों द्वारा बताया गया कि कार्य जनपद सदस्य पाड के पति द्वारा कराया जा रहा है। रेशियों पूछें जाने पर 1/4 का बताया गया लेकिन देखने पर ऐसा लग रहा था कि लगभग 1/ 8 -10 का बना रहा होगा। जहां पर नाबालिग एवं अन्य ग्राम पंचायत के लोग काम करते पाए गए।वहीं निर्माण स्थल पर अब तक सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।जिससे कार्य की लागत,स्वीकृति एवं अन्य तकनीकी जानकारियों की जानकारी ना तो लोगों को हो पा रही है ना ही मीडिया के लोगों को। ऐसे में सवाल उठना भी वाजिद है की क्या पंचायत के निर्माण कार्य पंचायती ठेकेदार एवं प्रतिनिधियों के हवाले किए जाने का प्रावधान है? जनपद सदस्य मंद की राशि से नाली निर्माण हो रहा है लेकिन एजेंसी ग्राम पंचायत है यह कहीं ना कहीं इस ओर इंगित कर रहा है कि जिस मंद जहां की राशि होगी वह काम कर सकता है!
*निर्माण कार्य स्थल से दूरी बना रखे हैं जिम्मेदार*
ग्राम पंचायत में कराए जा रहे निर्माण कार्य स्थल से पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के साथ क्वालिटी कंट्रोलर विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी दूरी बना रखे हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी कभी भी कार्य स्थल पर नहीं पहुंच रहे हैं। ग्राम विकास के निर्माण कार्य भारी भरकम कमीशन बेस पर पंचायती ठेकेदारों के हवाले कर घर एवं आफिसों में बैठे कमीशन वसूल रहे हैं।

जिस से निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती को लेकर आशंकाएं पैदा हो रही हैं।ग्रामीणों ने नाली निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कार्यवाही की मांग किए हैं।
*मै पोड़ी के नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण की हूं उस दिन कार्य स्थल पर सचिव-रोजगार सहायक सरपंच सभी मौजूद थे। कार्य जनपद का है जनपद सदस्य कर रहे हैं। जबकि निर्माण एजेंसी पंचायत है।सोमवार को आप लोगों के साथ चलकर कार्य के गुणवत्ता जांच करूंगी कमी पाए जाने कर कार्यवाही की जाएगी– सरिता सिंह एसडीओ आर ई एस मझौली*