Breaking News in Primes

हत्या के प्रयास के मामले में धामनोद पुलिस की कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

0 3

लोकेशन धामनोद

हत्या के प्रयास के मामले में धामनोद पुलिस की कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

4 अगस्त को सुन्द्रेल में घर पहुंचकर किया था हमला, घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी जब्त

धामनोद। थाना धामनोद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी छगनलाल मेवाड़े निवासी कहार मोहल्ला, सुन्द्रेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी चंदन कहार, परमानंद कहार एवं हिमांशु कहार अपने एक साथी के साथ उसके घर पहुंचे। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात को लेकर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान चंदन ने तलवार से मुकेश मेवाड़े के कंधे पर वार किया, जबकि परमानंद ने लकड़ी के डंडे से फरियादी के बाएं हाथ पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए श्रीराम के दाहिने हाथ पर परमानंद और सिर पर हिमांशु ने डंडे से वार कर चोट पहुंचाई।
फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 372/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस भी बढ़ाई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव ने विशेष टीम गठित की। टीम ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हिमांशु वर्मा और परमानंद उर्फ पम्मु वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:
हिमांशु पिता परमानंद उर्फ पम्मु वर्मा, उम्र 22 वर्ष।
परमानंद उर्फ पम्मु पिता शोभाराम वर्मा, उम्र 48 वर्ष।
दोनों निवासी कहार मोहल्ला, सुन्द्रेल, थाना धामनोद हैं।
इनकी रही सराहनीय भूमिका:
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव, उपनिरीक्षक सावन मुवेल, प्रधान आरक्षक श्रीराम पंवार, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक अशोक मुनिया, महिला आरक्षक उषा अलावा एवं सैनिक चेतन जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!