मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत थाना बरुड एवं ग्राम नंदगाँव बगुद में आयोजित किया गया कार्यक्रम
*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत थाना बरुड एवं ग्राम नंदगाँव बगुद में आयोजित किया गया कार्यक्रम*
लोकेशन खरगोन
रिपोर्ट अय्युब खान
• *जन प्रतिनिधियों सहित कलेक्टर खरगोन गुरु प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा रहे ग्राम नंदगाँव बगुद कार्यक्रम में मौजूद*
• *थाना बरुड परिसर में शिविर आयोजित कर पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा ने शिकायतकर्ताओं से किया गया संवाद, मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के नियमानुसार निराकरण हेतु मौजूद अधिकारियों को किया निर्देशित*
• *जन समस्याओं के त्वरित निराकरण, जन संवाद एवं जागरूकता पर रहा विशेष फोकस, अभियान के तहत किया गया पुलिस थाना बरुड का आकस्मिक निरीक्षण*

मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026” के अंतर्गत दिनांक 13.11.2026 को जिला खरगोन के बरुड में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया । शिविर के दौरान थाना बरुड पर पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा आमजन से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया साथ ही समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं की जानकारी ली गई तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई । प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ।
अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस-प्रशासन एवं आमजन के मध्य विश्वास, संवाद एवं सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करना तथा नागरिकों को सुगम, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध कराना है । इसी उद्देश्य के तहत शिविर में सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई तथा उनके निराकरण की स्थिति का जायजा लिया गया । साथ ही विभिन्न वैधानिक प्रावधानों के पालन की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई ।
इस अभियान के अंतर्गत पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाते हुए आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराना है । इसी उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा थाना बरुड की कार्यप्रणाली, अनुशासन, स्वच्छता, अभिलेख संधारण एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा पुलिस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसमें सुधार सुनिश्चित करने हेतु थाना बरुड का आकस्मिक निरीक्षण भी किया ।
पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा थाने के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने, क्षेत्र में सतत भ्रमण एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने तथा पुलिस के प्रति नागरिकों के विश्वास को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए । साथ ही प्राप्त शिकायतों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया ।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बनाते हुए आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा पुलिस एवं नागरिकों के बीच विश्वास के संबंध को और मजबूत करना है ।