Breaking News in Primes

भरवारी के हनुमान मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय हुआ माहौल

0 5

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित सुमेश्वर शुक्ला ने संपन्न कराई पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने की मां भगवती की आराधना

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच मां भगवती का आह्वान किया गया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिर के पुजारी पंडित सुमेश्वर शुक्ला के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूजन कराया गया। अभिजीत कुमार उर्फ जीतू ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना से मंदिर परिसर की धार्मिक छटा देखते ही बनी। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की।
इस धार्मिक आयोजन में अभिजीत कुमार उर्फ जीतू, पवन कुमार, मंटू केसरवानी सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। आयोजन से जुड़े लोगों ने मां भगवती की आराधना के साथ क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!