Breaking News in Primes

लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली पार्टी देश को बताए वह संघर्ष करने वाली 11 छात्राओं के साथ है या अपने महिला उत्पीड़क सांसद के साथ-महिला मोर्चा

0 11

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मुख्यालय मंझनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू कनौजिया के नेतृत्व में महिला उत्पीड़क कांग्रेसी सांसद डॉ.अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ धरना दिया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रतिभाग किया।

काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस देश को महिला सम्मान पर भाषण देती है आज जेएनयू की 11 बेटियों को एक मौजूदा कांग्रेस सांसद के खिलाफ न्याय मिला और कांग्रेस ने एक शब्द नहीं कहा उसकी चुप्पी ही उसका जवाब है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जवाब दें क्या बिमोल अकोइजम को पार्टी से निलंबित किया जाएगा,या राजनीतिक संरक्षण फिर पीड़ितों के न्याय पर भारी पड़ेगा।राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा महिला सम्मान पर लंबे भाषण देते हैं लेकिन उन्हीं के सांसद पर 11 छात्राओं की शिकायत के बाद जेएनयू कार्यवाही करता है तो पूरी कांग्रेस मौन साध लेती है।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया ने बताया कि मैं कांग्रेस नेतृत्व से पूछना चाहता हूं कि क्या छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा क्या उन्हें निष्पक्ष जांच,सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने का समर्थन मिलेगा क्या पार्टी नेतृत्व इस प्रकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा।

हमारी मांग है कि कांग्रेस नेतृत्व इस प्रकरण पर अपना पक्ष स्पष्ट करे,जांच में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करे और छात्राओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया का समर्थन करे।इस मौके पर जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,जिला मंत्री अर्चना चौरसिया,मण्डल अध्यक्ष सुषमा साहू सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!