News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी :कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम में नौढ़िया रोड के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे आम की बाग में सोमवार की सुबह एक बुजुर्ग ब्यक्ति उम्र लगभग 65 वर्ष की लाश मिली है लाश मिलने की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है|
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम में नौढ़िया रोड पर सोमवार की सुबह ग्रामीण शौच क्रिया करने गए थे तो उन्हें आम की बाग में पीपल के पेड़ के नीचे एक बुजुर्ग ब्यक्ति पड़ा दिखाई दिया जिसकी सूचना डायल 112 को दिया मौके पर पहुँची डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुँच कर देखा तो वह मृत हो चुका था जिसकी जानकारी थाना कोखराज एसओ सन्तोष शर्मा को दी गयी|

मौके पर पहुँचे एसओ कोखराज व सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने जाँच पड़ताल शुरू की वही लाश मिलने की जानकारी होने से ग्रामीणों की भीड़ लग गयी एसओ कोखराज सन्तोष कुमार शर्मा ने ग्रामीणों से बुजुर्ग ब्यक्ति की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तमाम प्रयास के बाद बुजुर्ग की पहचान मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी रामदेव दिवाकर उम्र 65 वर्ष पुत्र महादेव प्रसाद दिवाकर के रूप में हुई है मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुँची और लाश के पास से साक्ष्य जुटाए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं गांव से 20 किलोमीटर से अधिक दूर रात में बुजुर्ग की मौत कैसे हुई है यह रहस्य बरकरार है कोखराज थानेदार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बुजुर्ग की मौत का खुलासा होगा|