Breaking News in Primes

जनसेवा के प्रति संकल्प, समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : कविता पासी

0 3

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने सोमवार को चक चमरूपुर स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नगर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके सामने रखीं। नगर अध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं से नगर अध्यक्ष को अवगत कराया। कविता पासी ने लोगों की बात सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका उचित समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना, उनकी शिकायतों का समय से समाधान कराना और नगर के सर्वांगीण विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। नगर पालिका प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!