सांसद सीधी एवं विधायक धौहनी द्वारा सम्मानित हुए सेवा संकल्प अभियान के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं।
सांदीपनि विद्यालय मझौली में संपन्न हुआ खंड स्तरीय पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह कार्यक्रम।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाएं जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासनिक स्तर पर विभागीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इसी कड़ी में विद्यालयो में भी कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं- चित्रकला, मोगली उत्सव, खेल-कूद, गीत- गाने, नित्य -नाट्य, वाद- संवाद, मेरे सपनों का भारत सोच पर निबंध-लेखन कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में संपन्न कराया गया। जिसमें चयनित छात्र- -छात्राओ व गतिविधियों तथा प्रतियोगिता में प्रतिभागी बने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में मझौली

विकासखंड शिक्षा केंद्र में खंड स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम 24 सितंबर 2026 को शासकीय सांदीपनि विद्यालय मझौली में सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा के मुख्य अतिथि व विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के अध्यक्षता में संपन्न हुआ जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एड.प्रवीण तिवारी मन्चाशीन रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान विद्यालयों के शिक्षकों -शिक्षिकों द्वारा माल्यार्पण कर वा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता व गतिविधियों में चयनित तथा प्रतिभागी बने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जल भविष्य की कामना की गई। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के बच्चों
को सांसद व विधायक द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया वहीं अन्य प्रतिभागी सैकड़ो बच्चो को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान के साथ अन्य को कई शिक्षक शिक्षिकाओं को सांसद व विधायक द्वारा फील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिथि सम्मान में सांसद ,विधायक एवं मंडल अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम समापन उपरांत अतिथियों, शिक्षकों तथा प्रतिभागी बच्चों ने एक साथ स्वल्पाहार किए। इस अवसर पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया जो सांसद विधायक के साथ फोटो खिंचवाने व सेल्फी लेने में जुटे रहे।

अतिथियों का आभार ज्ञापन प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी मझौली शैलेंद्र सिंह कार्यक्रम का मंचीय संचालन मड़वास स्कूल की प्राचार्या केबीसी की प्रतिभागी रही जिन्होंने लगभग 10 लाख रुपए तक जीतने में कामयाबी हासिल की मझौली नगर क्षेत्र वार्ड क्रमांक 6 कि निवासी मंजू -सुभाष सिंह गहरवार द्वारा सुनियोजित ढंग से किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों व विभागीय अधिकारियों के साथ इंदिरा कचेर प्राचार्या मांडल स्कूल मझौली,नीता सिंह प्राचार्या डांगा, आराधना गुप्ता प्राचार्या कन्या मझौली, दिलीप गुप्ता प्रभारी प्राचार्य संदीपनी मझौली,खडौरा विद्यालय से शिक्षक राजेंद्र तिवारी, बी आर सी अयोध्या पटेल छात्र संसद राजधर सिंह गहरवार सहित बीईओ एवं बीआरसी कार्यालय के अधिकारी -कर्मचारी तथा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व प्रतिभागी छात्र -छात्राएं सम्मिलित रही।