Breaking News in Primes

महिलाओं का आत्मविश्वास और सक्रिय सहभागिता समाज के विकास में महत्वपूर्ण — सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

0 17

महिलाओं का आत्मविश्वास और सक्रिय सहभागिता समाज के विकास में महत्वपूर्ण — सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर संकुल स्तरीय संगठन द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में सामिल हुए सीधी सांसद।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

आज 17 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के अवसर पर सेवा ही संकल्प है के अभियान अंतर्गत सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र, विकासखंड सीधी में एकता संकुल स्तरीय संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीधी- सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा शामिल हुए।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उनके सेवा और समर्पण के भाव तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को स्मरण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की बहनों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सक्रिय सहभागिता समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, विक्रम सिंह, प्रमोद द्विवेदी, अनीश मिश्रा, राज कुमार सिंह परिहार, मनोज सिंह परिहार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनंजय मिश्रा सहित आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की बहनें एवं अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!