Breaking News in Primes

 खंड स्तरीय कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह ने किया ध्वजारोहण।

मझौली में जगह जगह लहराया तिरंगा, देशभक्ति गूजा संदेश।

0 0

मझौली में जगह जगह लहराया तिरंगा, देशभक्ति गूजा संदेश।

 

खंड स्तरीय कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह ने किया ध्वजारोहण।

 

सीधी/मझौली

 

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मझौली उपखंड क्षेत्र के शासकीय कार्यालयो के साथ

शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया जाकर कार्यक्रम संपन्न कराया गया। खंड स्तरीय कार्यक्रम शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय मझौली के प्रांगण में पूर्व के अनुसार ही अवस्थित रूप से संपन्न हुआ जहां पर जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह द्वारा ध्वजारोहण राष्ट्रगीत गायन उपरांत किया गया। अतिथियों के साथ एनसीसी छात्रों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर परिषद क्षेत्र की कुल सात विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल, सांदीपनि, कन्या शामिल रही वही अशासकीय में सरस्वती, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, प्रभा पूर्व, एवं विंध्य दीपिका प्रतिभागी बनी। जहां पर अपने जज्बे को कायम रखते हुए कीचड़ की समस्या के बीच रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। दूसरे नंबर पर मॉडल स्कूल की छात्राओं ने जबरदस्त प्रस्तुति दी लेकिन 3 मिनट के अधिक समय ने उन्हें शील्ड शील्ड से पृथक कर दिया जिन्हें प्रशस्ति पत्र से ही संतोष करना पड़ा। जिसमें शासकीय सांदीपनि प्रथम, कन्या द्वितीय तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर तृतीय स्थान पर रही जिन्हें शील्ड के साथ प्रशस्त्र पत्र से नवाजा गया। अन्य प्रतिभागी विद्यालयों को प्रशस्त पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक राजेश शर्मा द्वारा संयोजित ढंग से किया गया।

 

*संबोधन, मुख्यमंत्री संदेश वाचन,व प्रशस्ति पत्र वितरण में परहेज*

 

व्यवस्था और कार्यक्रम के संचालन को लेकर बात की जाए तो चाहे राष्ट्रीय पर्व हो या अभियान विगत कुछ वर्षों से औपचारिकता पूर्ण निपटाया जा रहा है।

यहां तक की संपूर्ण गतिविधि भी सही ढंग से संपादित नहीं कराई जा रहे। इस वर्ष के खंड स्तर के कार्यक्रम में संबोधन, मुख्यमंत्री का संदेश वचन, तथा

अधिकारियो-कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले प्रशस्त्र पत्र वितरण में हर घर तिरंगा अभियान की तरह परहेज वार्ता गया जो चर्चा का विषय बना रहा। एसडीएम मझौली द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री संदेश वाचन के स्थान पर वर्ष विकास पुस्तिका आई थी।

 

*प्रतिनिधियों ने बनाए रखें कार्यक्रम की दूरी*

 

यदि निर्वाचित प्रतिनिधियों की उपस्थिति की बात करें तो ए भी लगातार कार्यक्रमों से दूरी बनाते जा रहे हैं खासकर महिला जनप्रतिनिधि बिल्कुल ही दूरी बना रहे हैं भले ही चाहे उनके प्रतिनिधि पति मंचासीन रहते हैं। इसका कारण उनका लगातार अपमान भी माना जा रहा है चाहे जनपद स्तर पर हो या नगर परिषद पर मंच में तो प्रतिनिधि गढ़ लिख दिया जाता है लेकिन उन्हें यथा उचित स्थान नहीं मिल पाता। जनपद में तो जनपद अध्यक्ष के साथ एक दो महिला प्रतिनिधि शामिल रही लेकिन नगर परिषद में निर्वाचित 8 महिला पार्षद में से एक भी खंड स्तर के कार्यक्रम में शामिल नहीं रहे वहीं नगर परिषद के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता के साथ, पूर्व अध्यक्ष व लवकेश सिंह उपाध्यक्ष उदयभान यादव, पार्षद हिमांशु तिवारी, गोविंद साकेत ही देखे गए। जनपद से अध्यक्ष सुनैना सिंह, उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा के अतिरिक्त सभी दूरी बनाए रहे।

 

*कार्यालय एवं शालाओं में लहरा तिरंगा*

मझौली उपखंड के लगभग भले ही चाहे साफ सफाई का ध्यान ना दिया गया हो लेकिन सभी कार्यालय जनपद में जनपद अध्यक्ष, तहसील में एसडीम संजीव पांडे, सिविल न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, उपखंड कार्यालय में एसडीम थाना में थाना प्रभारी विशाल शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। शासकीय विद्यालयों

में शाला प्रमुख्यो द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

 

 

*मीशाबंदी की धर्मपत्नी की गई सम्मानित*

 

मझौली क्षेत्र के मीशाबन्दी स्वर्गीय लाल गजाधर बघेल की धर्मपत्नी कलावती सिंह को देश के 80 वें स्वन्त्रता दिवस के अवसर मझौली उपखंड, जनपद एवं नगर प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उनके गृह निवास पहुंच मीशाबन्दी स्वर्गीय लाल गजाधर सिंह बाघेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए तथा उनकी धर्मपत्नी को साल श्री फल भेड़ कर सम्मानित किया गया। मृत्यु से पूर्व मीशाबन्दी गजाधर सिंह जी को 15 अगस्त 26 जनवरी के अवसर पर मन्चाशीन कर सम्मानित किया जाता था। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के सम्मानित जन शामिल रहे।

 

 

*खंड स्तरीय कार्यक्रम में ही रही प्रमुख उपस्थित*

 

स्वतंत्रता दिवस का खंड स्तरीय कार्यक्रम समारोह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मनाया गया जहां मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह के साथ नगर अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष पार्षद लवकेश सिंह, उपाध्यक्ष उदयभान यादव, जनपद उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, एसडीएम मझौली संजीव पांडे, सीईओ सुरभि श्रीवास्तव, तहसीलदार दिलीप सिंह, तहसीलदार मड़वास वेदवंती सिंह,समाजसेवी आनंद सिंह शेर, महेंद्र सिंह गौतम, यमुना प्रसाद वर्मा, पार्षद हिमांशु तिवारी, नायब तहसीलदार मनोज तिवारी,आदि मंचासीन रहे।तथा पूरा प्रांगण लोगों एवं छात्र-छात्राओं से भरा रहा

वहीं शिक्षा विभाग के बीआरसी, बीएसपी ,सीएसी सहित विद्यालयों के प्राचार्य व शाला प्रमुख व जनपद के अधिकारी- कर्मचारी कार्यक्रम को सफल बनाने में लग रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना मझौली का पुलिस बल तैनात रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!