Breaking News in Primes

खेलो इंडिया सेपकटकरा जिला लीग का भव्य शुभारंभ

0 6

खेलो इंडिया सेपकटकरा जिला लीग का भव्य शुभारंभ

 

शहडोल। खेलो इंडिया सेपकटकरा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सेंट्रल एकेडमी स्कूल, शहडोल में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव निगम, सेंट्रल एकेडमी संस्था के चेयरमैन एकलव्य श्रद्धानंद दुबे, प्राचार्य रीता मिश्रा, राष्ट्रीय लाठी महासंघ के सचिव प्रमोद विश्वकर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वयक अजय सौंधिया ,वीरेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

 

जिला सेपकटकरा संघ के सचिव रामकिशोर चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 140 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

 

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इससे जिले के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

 

आयोजन को सफल बनाने में सेंट्रल एकेडमी संस्था के प्राचार्य संजय मिश्रा, खलील कुरैशी एवं अमृतांजलि पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

 

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका , युवराज सिंह, शिवानी नामदेव, अमृतांजली पटेल,स्वप्निल मिश्रा एवं पंकज सिंह राजपूत, उत्तम हलवाई ,पवन पटेल,हेमन्त सिंह ने निभाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!