Breaking News in Primes

थाना पटना में नशामुक्ति की शपथ, पुलिस एवं आमजन ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

0 10

थाना पटना में नशामुक्ति की शपथ, पुलिस एवं आमजन ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

 

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

पटना, कोरिया। पुलिस अधीक्षक हरिश कुमार राठौर के निर्देशन में थाना पटना प्रभारी प्रमोद पांडे द्वारा लगातार आमजन एवं पुलिस स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना पटना परिसर में पुलिस स्टाफ, आमजन एवं समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने उपस्थित लोगों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित आमजन ने उत्साहपूर्वक शपथ लेते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आमजन में पुलिस के प्रति सकारात्मक भावना एवं विश्वास भी देखने को मिला।

थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ समाज की जागरूकता और सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दें।

पुलिस अधीक्षक श्री हरिश कुमार राठौर के निर्देशन में थाना पटना पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य केवल नशे से जुड़े अपराधों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि युवाओं एवं आमजन को नशे की गिरफ्त से बचाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना भी है।

थाना पटना पुलिस ने आमजन से अपील की है—

“नशे से खुद भी दूर रहें, दूसरों को भी दूर रखें और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।”

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!