कांग्रेस सेवादल ने मध्यप्रदेश महिला सेवादल के 13 जिला अध्यक्ष किए नियुक्त
संगठन विस्तार को मिली रफ्तार, तत्काल प्रभाव से नई कार्यकारिणी लागू
कांग्रेस सेवादल ने मध्यप्रदेश महिला सेवादल के 13 जिला अध्यक्ष किए नियुक्त
संगठन विस्तार को मिली रफ्तार, तत्काल प्रभाव से नई कार्यकारिणी लागू
कांग्रेस सेवादल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मध्यप्रदेश महिला सेवादल के 13 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य आयोजक Srinivas B. V. द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नियुक्त जिला अध्यक्षों में सीमा साकेत (सिंगरौली शहरी), डॉ. शबाना यास्मीन खान (छिंदवाड़ा), सीमा पटेल (उज्जैन शहरी), तश्मी श्रीवास्तव (देवास शहरी), लक्ष्मी भारती (देवास ग्रामीण), अनीता बघेल (उमरिया), वंदना यादव (निवाड़ी), एडवोकेट दीपिका साहू (अनूपपुर), डॉ. कंचन शुक्ला (छतरपुर ग्रामीण), सविता पटेल (दमोह), रोशनी नामदेव (उज्जैन ग्रामीण), कल्पना शर्मा (मुरैना) और रेखा यादव (टीकमगढ़) शामिल हैं। यह नियुक्ति पत्र मध्यप्रदेश महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष Sangita Kankaria को संबोधित करते हुए जारी किया गया है।
