Breaking News in Primes

तीन थाना प्रभारी इधर से उधर,त्रिपाठी बने कोतवाल,परोहा को जमोड़ी की कमान,दुवेदी को सेमरिया किया गया पदस्थ।

0 259

तीन थाना प्रभारी इधर से उधर,त्रिपाठी बने कोतवाल,परोहा को जमोड़ी की कमान,दुवेदी को सेमरिया किया गया पदस्थ।

सीधी/मझौली

जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने तीन थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार, दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को कोतवाली थाना प्रभारी, केदार परौहा को जमोड़ी थाना प्रभारी और विवेक द्विवेदी को सेमरिया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग में प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!