लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
माँ नर्मदा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, धामनोद के डी.एल.एड. विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
धामनोद। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा घोषित डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष परीक्षा 2026 के परिणाम में माँ नर्मदा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, धामनोद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।


महाविद्यालय की मेधावी छात्रा रचिता चौहान ने 84.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा हेमलता वासुरे (83.58%), संध्या (83.25%), नेहा सावलदे (83.08%), जीविका चौहान (83.00%), पूजा मीणा (82.63%), सारिका पाटीदार (82.42%), अभिषेक वर्मा (82.38%), राज भालेकर (82.25%) एवं महेश वर्मा (82.08%) ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित कर महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डॉ. मनोज नाहर एवं श्रीमती रीना नाहर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि उत्कृष्ट शिक्षक और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करना भी है। उन्हें विश्वास है कि महाविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेंगे।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. योगिता राठौड़ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और नियमित अध्ययन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। साथ ही उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आदर्श शिक्षक बनकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।


महाविद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्यों, जिनमें स्कूल प्राचार्य जितेन्द्र पाराशर, प्रो. प्रियंका जायसवाल, प्रो. माया मोर्य, विमल त्रिपाठी, मोहित रावल एवं निलेश धनगर सहित अन्य शिक्षकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार परीक्षा परिणाम से पूरे महाविद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।