Breaking News in Primes

हर समस्या का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता : कविता पासी

0 13

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने सोमवार को वार्ड संख्या-11 चक चमरूपुर में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं शेष समस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में नगरवासियों ने आवास, नाली, सड़क निर्माण, गृहकर, जलकल कर सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। अध्यक्ष ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो समस्याएं तत्काल हल नहीं हो सकीं, उनका भी जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर रोशनी देवी, नामित सभासद शिवम केसरवानी, लल्लू प्रसाद, राहुल श्रीवास्तव, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!