Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स, कोखराज में किया पौध रोपण

0 16

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  भरवारी कोखराज स्थित एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने फलदार पौधे का रोपण कर केंद्र में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि फरवरी माह तक उच्च गुणवत्ता के पौधे विक्रय के लिए तैयार करा दिए जाएं, ताकि कृषकों को समय से पौधे उपलब्ध हो सकें। उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को शीघ्र पूर्ण रूप से संचालित करते हुए कृषकों को अत्याधुनिक बागवानी तकनीकों का नियमित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुल 2,265 फलदार पौधों का रोपण किया जाना है, जिसमें आम की 22 उन्नत किस्मों एवं अमरूद की 10 उन्नत किस्मों के मातृवृक्ष स्थापित किए जा रहे हैं। इन मातृवृक्षों से उच्च गुणवत्ता के पौधे तैयार किए जाएंगे। वर्तमान में केंद्र परिसर में 13 पॉलीहाउस एवं नेट हाउस का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

मातृवृक्षों से तैयार पौधों को हार्डनिंग सेंटर में विकसित कर गुणवत्तायुक्त पौध तैयार की जाएगी तथा उन्हें राजकीय दरों पर कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कृषकों को आम एवं अमरूद की उन्नत खेती, पौध उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन, सूक्ष्म सिंचाई, फर्टिगेशन तथा अन्य आधुनिक बागवानी तकनीकों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे जिले के कृषक नवीनतम तकनीकों का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!