लोकेशन धामनोद
धामनोद में प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन, एसडीओपी अर्चना रावत रहीं मुख्य अतिथि
महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, गेम्स, डांस, मेहंदी और आकर्षक पुरस्कार रहे आयोजन के मुख्य आकर्षण
धामनोद, जिला धार। नगर में महिलाओं के लिए प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी अर्चना रावत मौजूद रहीं। आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को त्योहार से पहले एक साथ मिलकर खुशियां मनाने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और रिश्तों की खूबसूरती को उत्सव के रूप में प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना रहा।

आयोजक माधुरी पाटीदार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चाय पार्टी, मनोरंजक गेम्स, डांस, धमाल और मस्ती लजीज व्यंजन और गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के लिए वेलकम गिफ्ट की व्यवस्था भी की गई। इसके साथ ही करवा क्वीन ड्रेसअप, बेस्ट मेहंदी और समय पर आने वाली प्रतिभागियों के लिए लकी प्राइज सहित विभिन्न पुरस्कार रखे गए।
कार्यक्रम का संचालन निधि जैन ने किया कार्यक्रम में ‘रिश्तों की महक’ थीम के अंतर्गत ननद-भाभी, देवरानी-जेठानी, सास-बहू और समधन जैसे पारिवारिक रिश्तों को विशेष रूप से दर्शाया गया। इन रिश्तों पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से पारिवारिक एकता, प्रेम और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए विशेष उपहार देकर सम्मानित करने की व्यवस्था भी की गई।

आयोजन में महिलाओं के उत्साह और सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। करवा चौथ के पर्व से पहले आयोजित इस उत्सव ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सहेलियों के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर दिया। कार्यक्रम मैं कार्यकारिणी टीम नेहा शर्मा अंजली शर्मा गीता गॉड पिंकी खेड़े कविता सोनी और जय सोनी के सौजन्य से सफल आयोजन रहा
कार्यक्रम के अंत में आयोजक माधुरी पाटीदार ने आयोजन में शामिल महिलाओं का आभार व्यक्त किया।