Breaking News in Primes

सर्वे व सब्सिडी का झांसा देकर कुकर बेचने वाले गिरोह को भगाया

0 60

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी कोखराज थाना क्षेत्र के वार्ड 5 पंडित गिरधारी लाल मेहता नगर के दशरथपुर में रविवार को एक गिरोह पहुंचा,गिरोह में तीन महिलाएं और एक पुरुष थे। इन्होंने पहुंचते ही सबसे पहले लोगों से पूछा कि दलित बस्ती किधर है वहां पहुंचने के बाद फर्जी सर्वे की बात कहते हुए लोगों से 1500 रुपए के कुकर खरीदने की बात कर लोगो को यह बताया जाता है कि आप अपना खाता नंबर एवं मोबाइल नंबर दे दीजिए आपके खाते में एक सप्ताह के बाद चौदह सौ रुपए की सब्सिडी भी पहुंच जाएगी। इनके गिरोह ने कई लोगों को अपना निशाना बनाया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तभी लोगों को कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने गैंग के पुरुष साथी से पूछताछ की तो उसने बताया कि हम लोग सूर्य कंपनी से हैं। कुछ दिन पहले ग्रामीणों का सर्वे हुआ था और अब हम उन लोगों को किचन का सामान उपलब्ध करा रहे हैं। नाम सूर्य कंपनी का बताया जा रहा था लेकिन कुकर गोल्डी कंपनी का निकला,जब लोगो ने नजदीकी गैस एजेंसी के लोगों से संपर्क किया तो पता चला कि ऐसा कोई सर्वे ही नहीं कराया गया। तब तक इस फ्रॉड गिरोह की तीन अन्य महिला साथी आ गई और अपने महिला होने का फायदा उठाते हुए बहस बाजी एवं धमकी देने लगी। लोगो की भीड़ बड़ी और इन्हें बैठने की कोशिश की गई तो यह सभी लोग अपने कुकर लेकर भागने लगे। सूचना सिंघिया चौकी पुलिस को दी गई लेकिन जब तक पुलिसकर्मी आते गिरोह के लोग खुद को फसता देख ई रिक्शा में सवार होकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने लोगों से कहा कि ऐसे लोगों से बच के रहने की जरूरत है यह सभी ठग होते हैं और आपकी जमा पूंजी लेकर भाग भी सकते हैं।

पश्चिम शरीरा इलाके के पलरा गांव में ऐसे ही गैंग को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। बावजूद इसके गैंग के लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं जनपदवासियों से यही अपील है यदि कहीं पर ऐसे लोग दिखाई दे तो सीधे सीधे पुलिस को सूचना दें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!