Breaking News in Primes

हमें जातिवाद की नकारात्मक मानसिकता से बचना है और संत रविदास जी की सकारात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करना है-धर्मराज मौर्य

0 34

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जिला कार्यशाला को बतौर मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित कर होने वाले कार्यक्रमों को बताया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा जिसके निमित्त कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसे जनपद के सभी सांगठनिक मण्डल स्तर पर उनके किसी प्रमुख मंदिर में समरसता दीप अभियान का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर सामूहिक आरती,गुरु वाणी पाठ,भजन संध्या,समरसता संकल्प एवं अन्य स्थानीय धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा साथ ही पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित तमाम प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। व संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी की वाणी भक्ति की सच्ची भावना,समाज के व्यापक हित की कामना तथा मानव प्रेम से ओत-प्रोत होती थी। इसलिए उसका श्रोताओं के मन पर गहरा प्रभाव पड़ता था। उनके भजनों तथा उपदेशों से लोगों को ऐसी शिक्षा मिलती थी जिससे उनकी शंकाओं का सन्तोष जनक समाधान हो जाता था और लोग स्वतः उनके अनुयायी बन जाते थे।उनके विचारों का आशय यही है कि ईश्वर की भक्ति बड़े भाग्य से प्राप्त होती है।शून्य रहकर काम करने वाला व्यक्ति जीवन में सफल रहता है जैसे कि विशालकाय हाथी शक्कर के कणों को चुनने में असमर्थ रहता है जबकि लघु शरीर की चींटी इन कणों को सरलतापूर्वक चुन लेती है।

इसी प्रकार अभिमान तथा बड़प्पन का भाव त्याग कर विनम्रतापूर्वक आचरण करने वाला मनुष्य ही ईश्वर का भक्त हो सकता है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय, कार्यक्रम सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष नितिन पासी,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पटेल,संजय जायसवाल,चक्रेश मिश्रा,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,जगदीश सरोज,राकेश पाण्डेय,सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्ष,मण्डल पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!