Breaking News in Primes

भरत मिलाप के भव्य आयोजन के लिए राज्यमंत्री कृष्णा पासवान को दिया आमंत्रण

0 5

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पुरानी बाजार भरवारी के ऐतिहासिक एवं भव्य दशहरा महोत्सव के तहत आगामी पांच नवंबर को आयोजित होने वाले भरत मिलाप कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ससम्मान आमंत्रित किया गया।

श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष केसरवानी, संयोजक नीरज बनारसी, उपाध्यक्ष राहुल केसरवानी तथा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने राज्यमंत्री से मुलाकात कर भरवारी के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की परंपरा और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि पांच नवंबर को भरवारी में भव्य भरत मिलाप का दिव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि भरवारी का दशहरा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में सहभागिता की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!