Breaking News in Primes

*झिरन्या मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस 2026 के सफल आयोजन हेतु दूसरी बैठक संपन्न*

0 43

*झिरन्या। खरगोन*

 

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

*झिरन्या मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस 2026 के सफल आयोजन हेतु दूसरी बैठक संपन्न*

 

झिरन्या में विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज आदिवासी भवन, झिरन्या में सर्व आदिवासी समाज की दूसरी बैठक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पूरे उत्साह, गरिमा एवं पारंपरिक आदिवासी संस्कृति के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को ऐतिहासिक एवं अनुशासित बनाने के लिए आयोजन समितिका गठन किया गया तथा प्रत्येक समिति को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

 

बैठक में समाज के सभी लोगों से अपील की गई कि विश्व आदिवासी दिवस किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का गौरव का दिवस है। इसलिए सभी सामाजिक, धार्मिक एवं युवा साथी अपने मतभेद भुलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

 

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

 

* 9 अगस्त को विशाल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाज की एकता का प्रदर्शन किया जाएगा।

* कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, स्वागत, भोजन, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाहन व्यवस्था, अनुशासन, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया।

* प्रत्येक समिति को अपने क्षेत्र में समाज के लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई।

* कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदल एवं आदिवासी संस्कृति की झलक प्रमुख रूप से रहेगी।

* मंच संचालन, अतिथि स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

 

बैठक के अंत में सभी सामाजिक साथियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने गांवों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को 9 अगस्त के आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें तथा विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति अध्यक्ष सीता राम डावर उपाध्यक्ष मुन्ना भाई मोरे कोषाध्यक्ष मगन जाधव और सदस्य साईं सिंह सिसोदिया ,रमेश पटेल,भूरसिंह बडोले ,जिंदर सिंह बडोले,राजू डूडवे,विकास बामनीय ,अर्जुन रावत ,विजय खरते ,रमेश तोमर बाला निगवाल ,रणजीत डावर ,इंदर सिंह बर्डे,

 

*झिरन्या से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!