*युवा आपदा मित्रों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव का प्रशिक्षण, प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन*
*धार, 06 सितंबर 2026।* मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार धार जिले में आयोजित प्रथम युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस जिले के 250 युवा आपदा मित्रों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्य का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री आर.पी. मीना ने गैस सिलेंडर में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने की विधि का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। इप्का कंपनी, पीथमपुर के अग्नि सुरक्षा अभियंता श्री मितेश पिपलोदिया ने आग के विभिन्न प्रकार, अग्नि त्रिकोण, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग, आवश्यक सावधानियों तथा बचाव कार्य के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी।
समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर ने युवा आपदा मित्रों का मार्गदर्शन करते हुए आपदा के समय तत्परता, संयम एवं सावधानी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन किट वितरित की गई तथा मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
प