*धुलकोट। बुरहानपुर*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*ईटारिया में कीचड़ से निकलने को मजबूर ग्रामीण, सड़क पर गड्ढे बरसाती पानी, प्रशासन से मरम्मत की मांग*
धुलकोट क्षेत्र ग्राम पंचायत ईटारिया में सड़क की हालत खराब है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर गया है। मार्ग के किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।

ग्रामीणों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के बाद रास्ते पर पानी भरने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है ग्रामवासी किसान ने बताया कि बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते हैं। रास्ते में कीचड़ और पानी भरा होने के कारण उन्हें स्कूल पहुंचने में बहुत दिक्कत होती है। कई बच्चे रास्ता खराब होने की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क पर पानी भरने की वजह से उन्हें लंबे रास्ता तय कर दुसरे मार्ग से जाना पड़ रहा है। इससे समय भी ज्यादा लगता है और बच्चों व राहगीरों को भी परेशानी होती है
*धुलकोट से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*