Breaking News in Primes

माही के बांध और 59 तालाब नहीं भर पाए, रबी फसल के लिए पानी का संकट गहराया

0 1

सरदारपुर में कमजोर मानसून से बढ़ी टेंशन

माही के बांध और 59 तालाब नहीं भर पाए, रबी फसल के लिए पानी का संकट गहराया

सरदारपुर। क्षेत्र में मानसून कमजोर रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण जहां खरीफ फसलों पर संकट मंडरा रहा है, वहीं कुएं, तालाब और सिंचाई बांध भी उम्मीद के मुताबिक नहीं भर पाए हैं। ऐसे में किसानों को रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता सताने लगी है।

कालीकराई बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली

माही परियोजना के दोनों प्रमुख बांधों में इस वर्ष जलस्तर कम है। कालीकराई बांध अपनी पूर्ण क्षमता से करीब 3 मीटर नीचे है, जबकि माही मुख्य बांध करीब 5 मीटर खाली है। पिछले साल की तुलना में कालीकराई बांध में 0.15 मीटर अधिक पानी है, लेकिन मुख्य बांध का जलस्तर करीब 4 मीटर कम दर्ज किया गया है।

कालीकराई में 471.30 मीटर जलस्तर

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार के अनुसार, कालीकराई बांध का वर्तमान जलस्तर 471.30 मीटर है, जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 474.30 मीटर है। बांध क्षेत्र में अब तक 408 मिमी यानी करीब 16 इंच बारिश दर्ज हुई है।

माही मुख्य बांध का जलस

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!