*ब्यास कश्यप की अनुशंसा से जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में 12 विकास कार्य स्वीकृत
*
*वी.बी.जी. राम जी योजना के तहत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को मिली मंजूरी*
*दैनिक प्राईम संदेश न्यूज़/जांजगीर-चांपा*
जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा से वी.बी.जी. राम जी योजना अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े 12 निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 25 लाख 21 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत कार्यों में खाद्यान्न भंडारण संरचना/भवन, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय तथा ग्रामीण जल निकासी एवं सिंचाई से संबंधित सी.सी. चेक डेम निर्माण शामिल हैं।
स्वीकृत प्रमुख कार्यों में—
ग्राम मरकाडीह में खाद्यान्न भंडारण संरचना निर्माण — ₹12.16 लाख
ग्राम भैंसमुड़ी में खाद्यान्न भंडारण भवन — ₹12.18 लाख
ग्राम मुनुद में खाद्यान्न भंडारण भवन निर्माण कार्य — ₹12.18 लाख
ग्राम किरीत में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण कार्य — ₹5.86 लाख
ग्राम सेंदरी में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण कार्य — ₹5.69 लाख
ग्राम केवा में शवदाहगृह सह प्रतीक्षालय निर्माण कार्य— ₹5.86 लाख
ग्राम अमोरा में पैंदू तालाब के पास शवदाहगृह सह प्रतीक्षालय निर्माण कार्य— ₹5.86 लाख
ग्राम पचेड़ा में लोहटा तालाब के पास शवदाहगृह सह प्रतीक्षालय कार्य— ₹5.86 लाख
ग्राम बोड़सरा में मरकाडीह नाला पर सी.सी. चेक डेम निर्माण कार्य— ₹19.23 लाख
ग्राम गिद्धा में सेमरा खार नाला पर सी.सी. चेक डेम निर्माण कार्य— ₹8.94 लाख
ग्राम गौद में गाड़ा घाट नाला पर सी.सी. चेक डेम निर्माण कार्य— ₹16.90 लाख
ग्राम दहिदा में हड़हा नाला पर सी.सी. चेक डेम कार्य — ₹14.49 लाख
विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा पर इन कार्यों को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। खाद्यान्न भंडारण की सुविधाओं से किसानों एवं ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, वहीं मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय जैसे कार्यों से आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। दूसरी ओर, विभिन्न स्थानों पर चेक डेम निर्माण से जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा कृषि के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।