Breaking News in Primes

मांडल स्कूल मझौली में हर्षाेल्लास से मना शिक्षक दिवस, सम्मानित किए गए सेवा निवृत्त शिक्षक।

0 23

मांडल स्कूल मझौली में हर्षाेल्लास से मना शिक्षक दिवस, सम्मानित किए गए सेवा निवृत्त शिक्षक।

 

कार्यक्रम में पहुंचे

सांसद,विधायक ,कलेक्टर , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नेता एवं अधिकारियों ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी/मझौली*

 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती के अवसर पर 5 सितंबर को मनने वाला शिक्षक दिवस मझौली में हर्षाेल्लास से पूरक जगह जगह मनाया गया जहां सेवा निवृत्त,वरिष्ठ तथा नवनियुक्तशिक्षकों का सम्मान जनप्रतिनिधियों,शिक्षकों, सामाजिक संगठनों,व राजनीतिक लोगों द्वारा किया जाकर शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

शिक्षक दिवस पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम शासकीय मॉडल स्कूल मझौली में गरिमामय ढंग से मॉडल योर स्कूल प्रबंधन के नेतृत्व में

आयोजति किया गया। जहां सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर विकास मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौम्या आनंद तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आकाश अग्रवाल जिला एवं खंड स्तर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ शामिल हो शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किये।

 

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते कराते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव भी प्रदान करता है।

विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी केवल विषय पढ़ाने तक सीमित नहीं है। एक शिक्षक विद्यार्थी का आत्मविश्वास बढ़ाने, उसकी जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने और उसके सपनों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन में बेहतर लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत करनी होगी, असफलताओं से सीखना होगा और लगातार आगे बढ़ना होगा। यदि परीक्षा में कभी कम अंक आएं तो निराश नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर सीधी जिले के लिए गौरव की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए बताया कि शैलेंद्र प्रताप सिंह का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 तथा राकेश कुमार द्विवेदी एवं सतीश कुमार पाण्डेय का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले के तीन शिक्षकों का राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चयन होना उनकी मेहनत, समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा जिले के अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का विषय है।

 

 

*शिक्षकों के साथ अतिथियों का हुआ सम्मान*

 

 

शिक्षक दिवस पर मांडल स्कूल मझौली में आयोजित इस कार्यक्रम में मॉडल स्कूल मझौली की प्राचार्या इंदिरा कचेर व शिक्षकों द्वारा सेवा निश्चित, वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान साल श्रीफल व स्मृति चिन्ह उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के हाथों भेंट कराया जाकर किया गया। तथा अतिथियों का सम्मान स्वयं विद्यालय की प्राचार्या एवं वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा साल श्रीफल व गुलदस्ता भेंट कर किया गया। इसी अवसर पर क्षेत्र के नवनियुक्त शिक्षक (विशेष शिक्षा) प्रशांत सिंह पिता राजेंद्र बहादुर सिंह नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 11, रत्नेश कुमार गुप्ता पिता सुदामा प्रसाद गुप्ता नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक की 13, दयानंद पटेल वार्ड क्रमांक 9 को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई मझौली के अध्यक्ष अरविंद सिंह परिहार द्वारा सांसद, विधायक के हाथों साल, श्रीफल,व गुलदस्ता भेंट कराया जा कर सम्मानित किया गया।

 

 

*सांसद,विधायक , कलेक्टर व नेता, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने बच्चों के साथ किए भोजन*

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विकासखंड स्तर से विशेष भोज का आयोजन किया गया था। जहां सांसद, विधायक, कलेक्टर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि,नेता तथा अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सहज संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और विद्यालय की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।

 

*इनकी रही प्रमुख उपस्थित*

 

इस कार्यक्रम में सांसद सीधी डां.राजेश मिश्रा,

विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा के साथ मुख्य रुप से पंचायत सदस्य कृष्णलाल छोटू पयासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मझौली पार्षद लवकेश सिंह गहरवार, उपाध्यक्ष उदयभान यादव, भाजपा नेता रामनरेश सोनी, यूके श्रीवास्तव, अखिलेश पांडे, अजय सिंह छोटू, आदि तथा अन्य प्रशासनिक अमले में सीईओ मझौली सुरभि श्रीवास्तव, बीईओ मझौली शैलेन्द्र सिंह चौहान, बीआरसी अयोध्या पटेल सहित खंड स्तर के अधिकारी कर्मचारी विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी सामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!