लोकेशन धामनोद
सीनियर वर्ग में श्री एन जी जैन स्कूल के बच्चो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
धामनोद। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित “भारत को जानो” प्रतियोगिता में नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था श्री एन. जी. जैन हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में छात्रा सौम्या शर्मा एवं अंजली सिंगारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद दोनों छात्राएं आगामी तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी तथा इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त कर सकती हैं।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर स्कूल डायरेक्टर नीरज धनोते ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त
की।