Breaking News in Primes

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु “SAFE CLICK – 2.0” अभियान के तेहरवें दिन भी खरगोन पुलिस के द्वारा चलाए गए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम*_ 

0 23

_*साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु “SAFE CLICK – 2.0” अभियान के तेहरवें दिन भी खरगोन पुलिस के द्वारा चलाए गए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम*_

 

खरगोन जिले से प्राईम संदेश

 

 

_*पुलिस ने सायबर अपराधों की रोकथाम के लिये संचालित पोर्टल के बारे में दी जानकारी एवं नागरिकों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक*_

 

वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में दिनांक 24.06.2026 से 08.07.2026 तक प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सतर्क बनाना है ।

 

प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 06.07.2026 को “SAFE CLICK 2.0” अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में खरगोन पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत, स्कूल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका व सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान डिजिटल अरेस्ट, फर्जी इन्वेस्टमेंट एप्लीकेशन, एपीके (APK) फाइल के माध्यम से व्हाट्सएप हैकिंग, फर्जी कैशबैक एवं रिफंड ऑफर, फेक कॉल, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, जॉब स्कैम, मैट्रिमोनियल वेबसाइट धोखाधड़ी, बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी साइबर फ्रॉड सहित वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही साइबर अपराधों से संबंधित पोर्टल जिसमें NCRP पोर्टल, CEIR पोर्टल व GRM पोर्टल के बारे में जानकारी दी गयी व साइबर जागरूकता संबंधी पेम्पलेट्स वितरित किए गए एवं साइबर जागरूकता संबंधित विडीयो दिखाये गये।

 

कार्यक्रमों के दौरान सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, QR कोड एवं ऑनलाइन लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं “SAFE CLICK 2.0” अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया ।

 

नागरिकों को नई तकनीकों का उपयोग करते समय सतर्क रहने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन या जल्दबाजी में निर्णय न लेने तथा साइबर ठगी से बचने के संबंध में जागरूक किया गया । उन्हें बताया गया कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता, सतर्कता एवं सही जानकारी है ।

 

साथ ही नागरिकों को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ई-मेल एवं संदेशों से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई ।

 

खरगोन पुलिस द्वारा नागरिकों को यह भी बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी अथवा साइबर अपराध की घटना घटित होती है, तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर सकता है अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है ।

 

खरगोन पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने हेतु सदैव सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!