Breaking News in Primes

खरगोन पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही*

0 48

थाना जैतापुर

*खरगोन पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही*

 

खरगोन जिले से प्राईम संदेश

 

• *जैतापुर पुलिस ने ग्राम खेडी में पानी की टंकी के पास दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा*

• *मौके पर अवैध जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों पर की गई कार्यवाही*

• *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8056/- रुपये नगदी, 05 एंड्राईड मोबाईल, एक मोटर साइकल व 52 ताश के पत्ते कुल मश्रुका 1,08,056/- रुपये के को किया जप्त*

 

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के व्दारा जुआ सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य में थाना जैतापुर पर अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 05.07.26 को थाना जैतापुर पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कुछ लोग ग्राम खेडी में पानी की टंकी के पास हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जैतापुर उनि सुदर्शन कलोसिया के नेतृत्व में थाना जैतापुर से पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर बताए स्थान पर दबिश डाल कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु तत्काल रवाना किया गया ।

 

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जिसमें पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेलते 01. मोहसीन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम डोंगरगांव, 02. शोएब उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम डोंगरगांव, 03. संदीप उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खेडी, 04. चंदन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खेडी, 05. सागर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खेडी एवं 06. देवेन्द्र उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खेडी का होना बताया ।

 

मौके पर मिले उक्त छह आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम को 8056/- रुपये नगदी, 05 एंड्राईड मोबाईल, एक मोटर साइकल व 52 ताश के पत्ते कुल मश्रुका 1,08,056/- रुपये के को पुलिस टीम ने नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना जैतापुर पर अपराध क्रमांक 112/26 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 112 बीएनएस का इजाफा भी किया गया है ।

 

उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी खरगोन श्री रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी जैतापुर उनि सुदर्शन कलोसिया के नेतृत्व में सउनि प्रशांत सूर्यवंशी, प्रआर.846 महेन्द्र ,प्रआर. 663 मुकेश पटेल ,आर.444 मनोज , आर. 1029 प्रशांत का विशेष योगदान रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!