Breaking News in Primes

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों के साथ सांसद ने किया योगाभ्यास, दिये नियमित योग निरोगी काया का संदेश*

0 75

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों के साथ सांसद ने किया योगाभ्यास, दिये नियमित योग निरोगी काया का संदेश*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीधी स्थित छत्रसाल स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, अधिकारियों कर्मचारियों व लोगों के साथ सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने योगाभ्यास किया तथा नियमित योग निरोगी काया का संदेश दिए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी वर्चुअल संबोधन का भी सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरित होकर उपस्थित लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है और इससे लाभान्वित हो रहा है।

कार्यक्रम में भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!