Breaking News in Primes

कोतवाली पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता

0 0

लोकेशन नर्मदा पुरम
संवाददाता नीरज राय
मोबाइल 9926463907
स्लग। …..थाना कोतवाली
कोतवाली पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता
एंकर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय साई कृष्णा एस. थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतवाली श्री जितेन्द्र पाठक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था।

दिनांक 07/04/26 को फरियादिया उम्र 16 साल निवासी संजय नगर ग्वालटोली नर्मदापुरम ने आरोपी राहुल कदम पिता केशव कदम उम्र 30 साल निवासी ग्वालटोली नर्मदापुरम के विरूद्ध गंदे गंदे इशारे कर छेड़छाड़ करने के संबंध मे रिपोर्ट की थी । जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध क्र. 350/26 धारा 79,296 (बी), 115 (2) बीएनएस, 7/8 पास्को एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

दिनांक 07/04/26 से आरोपी राहल कदम फरार था जिसे लगातार तलाश करते हुये दिनांक 18/06/26 के रात्रि 00/05 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसे माननीय विशेष न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना कोतवाली के सउनि रेवाराम गायकवाड़, आर 839 पंकेश वघेला एवं आर 920 गजेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!